सचिन पंवार बने भाजपा युवा मोर्चा मसूरी मंडल के अध्यक्ष ।

दिनेश  /

मसूरी । भाजपा महानगर के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की सहमति और जिला मोर्चा के अध्यक्षों से परामर्श के बाद भाजपा मंडल के विभिन्न मोर्चे के अध्यक्षों की घोषणा की गई ।

युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार को बनाया गया तो वही महिला मोर्चा की जिम्मेदारी जसोदा शर्मा को दी गई मंडल अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि किसान मोर्चा की जिम्मेदारी अमरदेव भट्ट को दी गई दी गई है । अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा नीतू जुयाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अरुण कुमार चंदोलिया और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा को बनाया गया । नवनियुक्त मोर्चा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार ने कहा कि उनको जो भी जिम्मेदारी मिली है वह पूरी ईमानदारी और सचिन निष्ठा के साथ निभाई जाएगी । पार्टी को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.