Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

अवैध खनन के माध्यम से किया गया क्षतिग्रस्त एसडीएम मसूरी ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

दिनेश  /

मसूरी। कैम्प्टी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर खुदाई के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया और यातायात के लिए बंद करना पड़ा।अवैध खनन के कारण मुख्य मार्ग को पैदा हुए खतरे को देखते हुए जहां प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया वहीं कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही खनन विभाग व एमडीडीए को भी कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम मसूरी ने दिए। जिससे खनन करने वालों में हड़़कंप मच गया है।

कैपटी टैक्सी स्टैण्ड के समीप अवैध खनन करने से मुख्य मार्ग का पुश्ता ढहने से यातायात बंद कर दिया गया है, वहीं जिलाधिकारी देहरादून से भी इसका संज्ञान लिया व अधिकारियों को कडे़ कदम उठाने के निर्देश दिए जिस पर एसडीएम मसूरी, नगर पालिका परषिद के अधिशासी अधिकारी सहित एनएच ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने कहा कि गत दिवस एनएच 707ए कैम्टी टैक्सी स्टैण्ड के समीप रोड की तलहटी में अवैध रूप से खनन का कार्य चल रहा था कल क्षतिग्रस्त हो गया है,जिस कारण रोड को चार पहिया वाहन के लिए बंद कर दिया गया है वहीं अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गये है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बिना परमिशन अवैध खनन करने पर खनन विभाग को कार्रवाई करने को कहा गया, एमडीडीए ने यहां नक्शा पास किया था लेकिन वहां पर नियम के अनुसार कार्य न किए जाने पर एमडीडीए को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये वहीं एनएच के अधिकारियों को रोड के क्षतिग्रस्त करने पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गये। उन्होंने बताया कि जब रोड़ क्षतिग्रस्त हुई उस समय रोड पर कोई नहीं था वरना जानमान की हानि हो सकती थी। इसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी वहीं रोड के क्षतिग्रस्त होने पर डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है उसके अनुसार ही वाहनों का संचालन किया जायेगा जब तक रोड नहीं बन जाती ,उन्होंने उम्मीद जताई कि रोड का कार्य 15 दिनों में पूरा हो जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि रोड को हुए नुकसान के लिए प्राथमिकी दर्ज करा वसूली की कार्रवाई की जायेगी व रोड भी आरोपी बनायेगा। उन्होंने कहाकि लगातार इस पर नजर रखी जायेगी व सभी विभागों को मसूरी के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश विभागों को दिए गये है व जहां भी खनन हो रहा है उसे रोकने के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है, उन्होंने कहा कि यहां पर प्रशासन की चूक रही कि समय रहते नहीं देखा गया व यह घटना हो गयी। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित एमडीडीए, एनएच के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.