Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

वन प्रभाग कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरोध में एक दिन का सांकेतिक धरना ।

मसूरी । मसूरी में डीएफओ कार्यालय को नरेंद्र नगर स्थानांतरित करने के विरोध में जौनपुर प्रधान संगठन और स्थानीय लोगों ने एक दिन का सांकेतिक धरना दिया ।

टिहरी जनपद के जौनपुर विकासखंड में वन विभाग के पुनर्गठन प्रस्ताव को लेकर जनाक्रोश उभरने लगा है । क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली भद्रीगाड़, कैम्पटी, जौनपुर और देवलसारी रेंज को प्रस्तावित नई टिहरी वन प्रभाग (मुनिकिरेती) में शामिल करने की प्रक्रिया जनभावनाओं के विपरीत है ।

जौनपुर विकासखण्ड की चार वन रेंजों को प्रस्तावित नई टिहरी (मुनिकिरेती) वन प्रभाग में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर क्षेत्र में असंतोष गहराने लगा है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसे जनभावनाओं के विपरीत बताया और बड़ी संख्या में मसूरी में वन विभाग कार्यलाय पहुंचे यहां सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इसी के साथ एसडीओ दिनेश प्रसाद नौटियाल के माध्यम से वन मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन भेजा ।

ज्ञापन में जौनपुर विकासखंड की चार वन रेंजों को प्रस्तावित नई टिहरी (मुनिकिरेती) वन प्रभाग में शामिल करने के प्रस्ताव को वापस लेने के लिये मांग की गई । उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग को नहीं माना गया तो सरकार के खिलाफ बडा उग्र आंदोलन किया जायेगा ।

 

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.