Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

रोपवे की तकनीकी मरम्मत के चलते माल रोड रोपवे का संचालन बंद ।

दिनेश  /

मसूरी । रोपवे की तकनीकी मरम्मत के चलते माल रोड रोपवे (रोपवे टू गनहिल) मसूरी माल रोड संचालित रोपवे का फरवरी तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है ।

रोपवे की तकनीकी मरम्मत शुरू की गई है । इससे पर्यटकों में मायूसी है । उन्हें पैदल 500 मीटर चढ़ाई चलकर गनहिल जाना पड़ रहा है । लगभग दो-तीन मार्च के बाद ही रोपवे का संचालन शुरू हो पाएगा । माल रोड रोपवे की हर वर्ष में दो बार मरम्मत की जाती है । इस दौरान रोपवे टैंक, रोपवे गियर, रोपवे शिफ्टिंग, न्यू हॉलिंग, पिनियन, कॉन्ट्रैक्ट, कोयल, कंट्रोल कार्बन, ब्रश, हैंगर, पुली, हेयर शाफ्ट सहित अन्य उपकरणों की जांच की जाती है और मरम्मत की जाती है । रोपवे टू गनहिल मसूरी रोपवे के मैनेजर अमित बंगवाल ने बताया कि हर 6 माह में तकनीकी कार्यों के बाद आईटीआई रुड़की के टेक्निकल विशेषज्ञ निरीक्षण करते हैं ।

इसके बाद सेफ रनिंग सर्टिफिकेट दिया जाता है इसके बाद ही रोपवे का संचालन शुरू किया जाता है । रोपवे का संचालन लगभग दो-तीन मार्च तक बंद रहेगा उसके बाद ही रोपवे का संचालन किया जा सकेगा ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.