Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन ।

दिनेश  /

मसूरी । नगर पालिका टाउन हॉल में विशाल हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समर्सता और हिंदू एकता का स्वर मुख्य रहा। सम्मेलन के मुख्य केंद्र में रहे मुख्य अतिथि महेंद्र लोकेश दास जिन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन से उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार कर दिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस में शहर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही । महेंद्र लोकेश दास ने समाज में व्यापक जातिवाद भेदभाव पर प्रहार करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हिंदू समाज को जात-पात की दीवारें गिरकर एकजुट होना होगा उन्होंने कहा कि जैसे राम जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई जाती है उसी प्रकार से महर्षि वाल्मीकि भी सामान श्रद्धा भाव से मनाई जानी चाहिए, ताकि समान सम्मान का लाभ भाव स्थापित हो । उन्होंने कांग्रेस के संदर्भ में कहा कि धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति से सावधान रहने की आवश्यकता है उन्होंने कश्मीर में हिंदू पीड़ित के नरसंहार और अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि तोड़ने या कमजोर करने की किसी भी कोशिश को सहन नहीं किया जाएगा । पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सामाजिक एकता का प्रयास बताते कहा कि मसूरी जैसे छोटे शहर में इतना बड़ा आयोजन होना स्वयं ने एक महत्वपूर्ण संकेत है । भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आर्यन देव उनियाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है । सामाजिक कार्यकर्ता निधि बहुगुणा ने भी अपने विचार रखें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया संस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत झूमैलो ग्रुप ने मां नंदा देवी राजजात पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति का सम्मेलन को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया ।

सम्मेलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक मोहन पेटवाल,ओपी उनियाल,अरविंद सेमवाल, जगजीत कुकरेजा, मनोज रियल, अनुज तायल,सतीश ढोंडियाल, सचिन पंवार गंभीर पंवार,अनीता सक्सेना, अनीता धनाई,अनीता जवाङी, कल्पना थपलियाल, सुधांशु रावत, अच्छा मोहन राणा, विजय बिंदवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.