Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

मसूरी में होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सख़्त अभियान चलाया।

दिनेश  /

मसूरी । मसूरी में होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर टीम ने डेयरी, मिठाई और किराना दुकानों में छापेमारी की।
गांधी चौक से पनीर और मावा के नमूने लिए गए, जबकि कुलड़ी और कैमल बैक रोड से सरसों तेल, धनिया पाउडर, दूध और नमकीन समेत कुल 7 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने चेतावनी दी है कि होली पर मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध या खुला खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें और शिकायत तुरंत दर्ज कराएं।
होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.