Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

नगर पालिका परिषद द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया ।

दिनेश  /

मसूरी।  नगर पालिका परिषद ने टाउन हॉल में शहर वासियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं पारपंरिक वाद्ययंत्रों के बीच जमकर नृत्य किया व एक दूसरों को गुलाल लगाया व फूलों की होली खेली।

टाउन हाल में आयोजित नगर पालिका परिषद होली मिलन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पालिका ने गत वर्ष से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया, ये रंगों का कार्यक्रम है इसमें सभी की भागीदारी हो, इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने भी सभी को होली की शुभकामनाए दी व कहा कि होली का पर्व आपसी गलत फहमियों को दूर करता है, सभी मिलकर होली खेलें व शहर के विकास में सहयेाग करें। उन्होंने कहा कि पालिका को जो सहयोग सभी से मिलता है वह आगे भी मिलता रहे व पालिका नई उंचाइयों पर पहुंच सके। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को रंग लगाया व फूलों की होली खेली गयी वहीं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जमकर नृत्य किया गया। इस मौके पर पालिका सभासद अमित भटट, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, गौरव गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, सुरेंद्र रावत, धनप्रकाश, पर्मेन्द्र सकलानी, नागेद्र उनियाल, महेश् चंद्र, अनिल गोदियाल, कमल शर्मा, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, पालिका कर अधीक्षक अनिरूद्ध प्रताप सिंह, कार्यालय अघीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी, विरेंद्र बुटोला, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

वही भगत सिंह चौक पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया ।

यह पावन अवसर हमें बुराई पर अच्छाई की विजय और एकता की शक्ति का संदेश देता है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास को सुदृढ़ करें साथ ही सौहार्दपूर्ण और समन्वित समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.