Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

गूंज संस्था के द्वारा मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l

दिनेश  /

मसूरी। राधाकृष्ण मंदिर सभागार में गूंज संस्था के द्वारा आयोजित मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी का सम्मान समाज का अभिमान के तहत गुलदस्ता, शाल व सम्मान पत्र देकर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक जोत सिंह व अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।

मातृशक्ति सम्मान में पहुंचने पर पूर्व मंत्री व मुख्य अतिथि डा. हरक सिंह रावत का गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक गूंज संस्था की अध्यक्ष डा. सोनिया आनंद रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर झुमैलो ग्रुप ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी वहीं मीना आर्य ने गढवाली गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आयी कीर्तन मंडलियों, फुटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली तीन छात्राओं, समाज सेवा के लिए योगिता गोयल, शुभंमंगलम संस्था सहित अनेक संस्थाओं को सामूहिक रूप से मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि महिला दिवस पर पूरे देश में महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है जिसके तहत मसूरी में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड के मसूरी में यह सम्मान बहुत सार्थक है कि मसूरी की इस पवित्र धरती पर जहां राज्य आंदोलन में दो महिलाओं ने शहादत दी। व भारत सरकार को राज्य देना पड़ा। झारखंड, छत्तीस गढ लंबे समय से संघर्षरत रहा लेकिन उत्तराखंड में कम समय के संघर्ष से राज्य मिला आज यहां सम्मान समारोह गौरवान्वित करता है व हंसा धनाई की बहू को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. सोनिया आनंद रावत ने कहा कि पूरी मसूरी से महिलाएं आयी व करीब बीस कीर्तन मंडलियों सहित अन्य का सम्मान किया। यह सामाजिक कार्यक्रम था, महिलाओं को महिला शक्ति की ओर देख रहे है, यह मेरा सौभाग्य है कि यहां की महिलाएं मेरे साथ खडी हो रही है। महिलाओं का संघर्ष घर से लेकर समाज तक होता है। वह लगातार समाज सेवा का कार्य पूरे प्रदेश में कार्य कर रही है डा. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्य कर रहे है, महिलाओं के लिए स्वरोजगार की बात कर रहे है लेकिन बीजेपी की सरकार ने नहीं किए। महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सबसे जरूरी है उस ओर कदम उठाने की जरूरत है व मसूरी में गत दस वर्ष से कार्य कर रही हूं। मेरा पूरा जीवन महिलाओं के लिए समर्पित है, व समाज के लिए कार्य करती रहूगी। भाजपा 33 प्रतिशत आरक्षण की बात करती है, ऐसे में महिलाओं को आगे बढाने की जरूरत है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.