Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

क्रिकेटर कुलदीप यादव का हल्दी समारोह आज संपन्न हुआ l

दिनेश  /

मसूरी। पर्यटन नगरी इन दिनों क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर सुर्खियों में छायी है, वहीं आज सुबह से ही विशेष अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया वहीं सुबह हल्दी की रस्म की गयी। जिसमें कई क्रिकेटरों व रिश्तेदारों ने प्रतिभाग किया।

मसूरी के वैलकम होटल सवाय में भारतीय टीम के फिरकी गेंद्रबाज कुलदीप यादव की शादी समारोह चल रहा है जिससे पूरे देश में इसकी खासी चर्चा चल रही है।

आज होटल में हल्दी की रस्म अदा की गयी जिसमें रिश्तेदारों सहित कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया व ढोल के साथ नृत्य करते दिखाई दिए तथा इस खास अवसर के साक्षी बने। इस दौरान यजुवेंद्र चहल, रिंकू सिंह सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे वहीं रात को मेंहदी कार्यक्रम होगा इसके साथ ही दोपहर तक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मसूरी पहुंच गये है। शादी समारोह कल आयोजित होगा।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.