Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज ने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों छात्राओं को पुरस्कृत किया ।

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गयी व विद्यालय के वर्ष भर के क्रिया क्लापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गये।

वार्षिक परीक्षा परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य संकाय उत्तरकाशी डा. दीपिका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं सहित वर्षभर में मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कार वितरित किए गये। वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्रों को शिक्षा सहित सामाजिक कार्यों में आगे बढकर कार्य करना चाहिए ताकि उनका समग्र विकास हो सके। इस मौके पर प्रधनाचार्य डा. मनोज रयाल ने वर्ष भर की गतिविधियों की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि व विद्यालय की पूर्व छात्रा डा. दीपिका वर्मा ने छात्र छात्राओं के सहयोग हेतु 15 हजार रूपयें की आर्थिक सहायता प्रदान की। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक मदनमोहन शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, मन मोहन कर्णवाल, अभिनव कर्णवाल, माधुरी शर्मा, जैजैवंती कर्णवाल, सहित विद्यालय के आचार्य व अभिभावक मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.