Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

मसूरी देहरादून रोड वैली ब्रिज पर कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना

दिनेश /

मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज आए दिन पर लग रहे जाम वह अभी तक वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया l

इस बारे में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि बेली ब्रिज पर हर दिन जाम लगने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासी परेशान हैl उन्होंने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है जिसको लेकर भी प्रशासन द्वारा कोई भी प्लान तैयार नहीं किया गयाl

उन्होंने कहा कि करीब 6 माह बीत जाने के बाद भी वहां पर ना तो कोई दूसरा वैली ब्रिज बनाया गया और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता.

वार्ड नंबर एक मालसी के पार्षद सुशांत बोरा, पालिका सभासद जसबीर कौर,मनीष गोनियाल, नागेंद्र उनियाल, राजीव, महिमानंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहेl

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.