Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

राष्ट्रपति आवास के सामने खुल रहे शराब के ठेके के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

 

देहरादून। वैली एनक्लेव, कैनाल रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन के मुख्य गेट के सामने प्रस्तावित शराब के ठेके के विरोध में आज स्थानीय कॉलोनीवासियों एवं नागरिकों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह जनआंदोलन मसूरी विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. सोनिया आनंद रावत के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जो लगातार व्यापक रूप लेता जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने ठेके को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पूर्णतः रिहायशी एवं संवेदनशील है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ऐसे स्थान पर शराब का ठेका खुलने से असुरक्षा और अव्यवस्था की आशंका बढ़ेगी, जिससे क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने यह भी कहा कि देश के प्रथम नागरिक के आवास, राष्ट्रपति निकेतन के ठीक सामने शराब का ठेका खोलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और जनभावनाओं के विपरीत है।

डॉ. सोनिया आनंद रावत ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक ठेके का विरोध नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा, संस्कार और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर ठेके को निरस्त करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुंदर सिंह रावत, मनोज गुप्ता, पार्षद अरविंद चौधरी, राज लक्ष्मी काला, सुम्मी, आदित्य सेमवाल , ईशान धामी, चंद्रकला नेगी, भूपेंद्र नेगी, उदयवीर रावत, उर्मिला , देवेश्वरी सेमवाल, ममता रानी, दुर्गावती, अयोध्या गौतम, अंजू भारद्वाज, वीना रौतेला, पीएम गौतम, माहेश्वरी भंडारी, अल्पना, अंजना भगत, रेनू नवानी, विना सक्सेना, संपात्ति गोसाई, सरोज नेगी, सुंद्रियाल, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.