Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

पटरी व्यापारियों के लिए वेंडर जोन बनाने के लिए प्रशासन द्वारा शहर के कई स्थलों का निरीक्षण कर चयनित किया गया

मसूरी । मालरोड से हटाये गये वेंडरों को व्यवस्थित करने के लिए और वेंडर जोन बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा तीव्रता से कार्यवाही करते हुए मसूरी झील पर लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, मसूरी देहरा विकास प्राधिकारण, नगर पालिका व नायब तहसीलदार के साथ वेंडिग जोन बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया वहीं अन्य स्थानों पर भी निरीक्षण किया जा रह है जिससे उन्हें चयनित स्थानों पर विस्थापित किया जा सके।

 

मसूरी झील पर एसडीएम के नेतृत्व में वेंडिग जोन के लिए स्थान का निरीक्षण किया गया, जिससे पटरी व्यवसायियों में उम्मीद जग रही है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हो पायेगा। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि यहां पर कितने लोगों को विस्थापित किया जा सकता है। पटरी वालों के रोजगार चल सके इसके लिए मसूरी झील उपयुक्त स्थान है व यहां पर हर समय पर्यटकों की आवाजाही भी बनी रहती है। जिससे पटरी व्यापारियों का रोजगार भी सुचारू रूप से चल पाएगा। शासन प्रशासन द्वारा लगातार पटरी व्यापारियों को विस्थापित करने का कार्य किया जा रहा है और इसके लिए विभिन्न स्थानों पर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है जिससे पटरी व्यवसाययों को विस्थापित किया जा सके।

 

उप जिलाधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि वेंडिंग जोन बनाने की संभावनाएं पूरे शहर में तलाश की जा रही है और मसूरी झील नगर पालिका के स्वामित्व की है यहां पर अधिक से अधिक वेंडरों को समायोजित किया जा सकता है और इसके साथ ही कार पार्किंग को भी बढ़ाया जा सकता है जिससे यहां पर अधिक से अधिक वाहन पार्क किये जा सके और वेंडर्स भी अपना व्यापार सुचारू रूप से चला पाए। उन्होंने कहा कि इसका नक्शा बनाया जायेगा और देखा जायेगा कि यहां पर कितने लोगों को विस्थापित किया जा सकता है। नगर पालिका की पार्किग है जहां पर पार्किग भी रहेगी व वेंडरों को भी समायोजित किया जा सकेगा। इसके साथ ही कंपनी बाग व लंढौर रोड पर भी स्थान चिन्हित किया गया है व विभागों से अनापत्ति ली जा रही है व एक माह में यह सभी कार्रवाई पूरी कर वेंडर जोन बनाया जायेगा।

 

इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा सहित वन विभाग, मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.