Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल को जनपद पौड़ी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया

मसूरी ।  उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेनदोली द्वारा संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई।इसी क्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जनपद पौडी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। आर्यन देव उनियाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। पार्टी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि आर्यन देव उनियाल की संगठनात्मक क्षमता, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद पौड़ी में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में सफलता मिलेगी। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार युवाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें जिम्मेदार भूमिकाओं में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आर्यन देव उनियाल की नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.