Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इकत्तीसवां स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

मसूरी । मसूरी में श्री सिरडी सांई मदिर कुलडी के इकत्तीसवें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और भजन कीर्तन किया। समारोह के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया।

 

 

श्री सिरडी सांई मदिर कुलडी के इकत्तीसवें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिरडी के सांई बाबा की विभिन्न भव्य झांकियों ने मन मोहा व श्रद्धालुओं ने सांई बाबा के दर्शन कर मनोकामना की।शोभायात्रा लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, मालरोड, शहीद स्थल पहुंची।इसके बाद शोभयात्रा वापस सांई मंदिर पहुंची। इस दौरान रास्ते भर भजन कीर्तन चलता रहा व प्रसाद वितरण किया जाता रहा। श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इकत्तीसवां स्थापना दिवस होने पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किया जा रहा है।

पहले दिन सांई बाबा की भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गयी। जिसमें बाबा की पालकी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भजन कीर्तन करती चल रही थीं। मंदिर के पुजारी सुनील नौटियाल पालकी के साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा में स्थान स्थान पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर शोभा यात्रा में सांई बाबा के जीवन से जुड़ी व भगवान शिव पार्वती की झांकियों ने मन मोहा। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेंद्र कुमार सिंघल, ओम प्रकाश सिंघल, आरएस मूर्ति, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.