Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

आगामी पीक सीजन को देखते हुए जाम से निजात दिलाने के लिए मसूरी प्रशासन ने शुक्रवार से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया

मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटन सीज़न पीक पर है वहीं, खास कर वीकेंड पर कई घंटों तक लगने वाले ट्रैफिक जाम से पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं साथ ही स्थानीय निवासियों को भी रोजमर्रा के कार्यों में काफी दिक्कतों से जूझना पड़ता है इस समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार से किंक्रेग से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।

 

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि प्रशासन ने सीजन को देखते हुए किंक्रेग से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत टेंपो टेवलर्स को किंक्रेग पार्किग में पार्क करवाया जायेगा व वहां से लाइब्रेरी व कुलडी क्षेत्र के लिए शटल सेवा शुरू की जायेगी। वहीं किंक्रेग पर किक्रेग टैक्सी एसोसिएशन शटल सेवा चलायेगी तो बडे मोड़ से पिक्चर पैलेस तक मसूरी टैक्सी यूनियन शटल सेवा का संचालन करेगी। इस संबंध में एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि पिछली बैठक में शटल सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया था जिसे कल से शुरू करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बडे पर्यटक वाहन जाम का मुख्य कारण बनते है, जिस पर उन्हें किंक्रेग पर रोका जायेगा व वहां से क्रिक्रेग टैक्सी एसोसिएशन के वाहन पर्यटकों को गतव्य तक पहुंचायेगे वहीं बडे मोड पर मसूरी टैक्सी एसोसिएशन के वाहन पर्यटकों को गतव्य तक पहुंचायेंगे। वहीं टैक्सी वालों को निर्देश दिए गय है कि पर्यटकों को छोडने के बाद वह तत्काल वापस आयेंगे ,वहीं लाइब्रेरी व मैसानिक लॉज पर टैक्सी यूनियनों के सदस्य इसमें सहयोग करेंगे। कोशिश रहेगी कि बडे वाहन आगे न जाये, वहीं वालियंटर को हायर किया जायेगा जो इस व्यवस्था को चलाने में सहयोग करेंगे। इसके लिए दोनों स्टैण्डों पर ड्रोपिंग स्थल बनाया जायेगा। वहीं किंक्रेग से अनावश्यक खडे वाहनों को हटाया जायेगा जिससे ट्रैफिक बाधित न हों।

इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, कोतवाल देवेन्द्र चौहान, पाकिंग संचालक संदीप गोयल सहित दोनों टैक्सी यूनियनों के प्रधान भी मौजूद रहे

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.