Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 30, 2026

मसूरी में बढ़ते जाम पर लगाम लगाने के लिए किंक्रेग से शटल सेवा का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है

मसूरी। एसडीएम राहुल आंनद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन एवं प्रभारी देवेंद्र चौहान ने किंक्रेग से मसूरी आने वाले पर्यटकों के बड़े वाहनों को रोककर शटल सेवा का सफलता पूर्वक संचालन शुरू कर दिया। हालांकि इस पर पर्यटकों ने नाराजगी व्यक्त की लेकिन समझाने पर मान गये।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका ने मसूरी में वीकएंड पर होने वाले लगातार जाम से बचाव को देखते हुए किंक्रेग से विधिवत शटल सेवा शुरू कर दी है। इस दौरान एसडीएम राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान छोटे पर्यटक वाहनों को तो जाने दिया लेकिन टैपों ट्रैवलर्स को किंक्रेग पर रोका गया व उन्हें अवगत कराया गया कि शहर में जाम लगने के कारण शटल सेवा शुरू की गयी है ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो व जाम न लगे तथा पर्यटक अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच जाये। इस दौरान कई पर्यटकों ने एसडीएम से वार्ता की व बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गयी जिस पर एसडीएम ने कहा कि सभी पर्यटक वाहनों के साथ बैठक करके यह शटल सेवा शुरू की गयी है, अगर उन्होंने नहीं बताया तो यह उनकी गलती है। उन्होंने कहा कि पहले पर्यटकों को परेशानी हुई लेकिन आगे यह आगे ठीक हो जायेगा, इस संबंध में पहले ही टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन को सूचना दी जा चुकी थी ताकि किसी को परेशानी न हो। वहीं किंक्रेग सहित रोड पर वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है ताकि किसी को परेशानी न हो। नगर पालिका अधिशसी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि गत सप्ताह जिलाधिकारी के साथ बैठक में शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया था व इसकी सूचना सभी टैªवल एजेंसियो को दे दी गयी थी, पर्यटकों की सुविधा के लिए शटल सेवा की दर को कम रखा गया है। वहीं कैंपटी जाने वाले वाहनों को गजि बैंड से भेजा जा रहा है। जिनको यात्रा जाना है उन्हें भी गजि बैंड से भेजा जा रहा है वहीं बड़ा मोड से भी शटल सेवा शुरू की गयी है, रोड किनारे खडे गैस, बिल्डिग मटीरियल के वाहनों को वहां से हटाने के निर्देश दिए गये है व उन्हें अन्य स्थान दिया गया है ताकि जाम न लगे व जो टैंपो यहां रोके जायेंगे उन्हें किंक्रेग पार्किग में खड़ा करवाया जा रहा है। इस मौके पर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने कहा कि शटल सेवा शुरू होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होेंने कहा कि किसी भी होटल में टैंपो टेªवलर खडे करने की व्यवस्था नहीं है जिस कारण ये रोड के किनारे खडे कर दिए जाते थे जिससे जाम लगता था। लेकिन अब शटल सेवा शुरू करने व टैपो किंक्रेग पर खडे होने से यातायात व्यवस्था में निश्चित सुधार आयेगा।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.