Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कांग्रेस की नीति जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

मसूरी। युवा कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी के मसूरी आगमन पर युवा कांग्रेस मसूरी के प्रदेश सचिव जगपाल गुसाई एवं ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सोनकर के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति एवं संगठनात्मक रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में धनोल्टी विधानसभा अध्यक्ष विपिन भंडारी, दक्ष पंवार, रंजीत, मो. शाहरुख, हिमांशु सजवाण, अनुराग सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.