Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

माल रोड पर बंद पड़े नालों का पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

मसूरी। नगर पालिका ने आगामी बरसात को देखते हुए शहर में बंद पडे़ नालों का पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के साथ जल संस्थान, विद्युत विभाग, लोकनिर्माण विभाग ने निरीक्षण किया व बंद नालों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए व नालों में पड़ी विद्युत की केबलों व पानी की लाइनों की समस्या के समाधान करने को कहा।

पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के नेतृत्व में मालरोड सहित विभिन्न स्थानों पर बंद पड़े नालों का निरीक्षण संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर किया गया। जिसमें जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल थे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि शहर के नालों का निरीक्षण किया जा रहा है, कुछ नालों पर होटल वालों के कारण नाले चोक हो रहे है वहीं कई नाले ऐसे देखे गये जहां नाला दिख रहा है लेकिन नाले की निकासी नहीं दिख रहा है वहां होटल बन गये है। विगत दिनों मंत्री गणेश जोशी ने विकास कार्यो की समीक्षा की थी, जिसमें नालों से कब्जे हटाने पर चर्चा की गयी थी। उसी कम्र में निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं बरसात से पहले नाले खोले जाने है, विभागों को जल्द से जल्द नाले खोलने के निर्देश दिए गये हैं, वहीं नालों पर होटल व मकान बन गये है अगर सरकारी नाला है तो उसे खोलने की कार्रवाई की जायेगी, वहीं कई नालियों में तारे व पानी की लाइने है, नालियों का लेवल ठीक नही है जो कल्वर्ट है उसे खोलेंगें, दस दिनों में कार्य शुरू कर दिया जायेगा। कैपटी पार्किग व ड्राइव इन के नाले भी बंद किए गये है ऐसे में होटलों को नोटिस दिया जायेगा जिसमें कई होटल शामिल है, मालरोड पर पानी न रूके, उसमें होटल या घर आयेगा तो कार्रवाई की जायेगी। लोक निर्माण विभाग ने एक सप्ताह में कार्य शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पालिका का यह अभियान जनहित में शहर की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्वस्था को सुदृढ करने के उददेश से चलाया जा रहा है, इस मौके पर पिक्चर पैलेस व लाइब्रेरी से किंक्रेग तक भी निरीक्षण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के साथ ही अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पालिका अभियंता रजत नेगी, लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल, जल संस्थान की अभियंता अर्चना बिष्ट व विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.