Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कियाना होमस्टे में हुई महिला की संदिग्ध मौत में अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला, देहरादून भेजा गया

मसूरी। थाना मसूरी में पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026 में विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट, मसूरी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में अभियुक्त सोमयाजुला चरण पुत्र एम. दुर्गा प्रसाद, निवासी जी-2 टावर-13, फेज-3, द्वितीय तल, किवर्ड कुंजनगर, मधु विहार, पूर्वी दिल्ली को नई दिल्ली से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक मजिस्ट्रेट, मसूरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, सुद्धोवाला, देहरादून भेजे जाने के आदेश पारित किए गए। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.06.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाटाघाट के निकट स्थित कियाना होमस्टे, टिपरीधार मसूरी-धनौल्टी रोड में ठहरी महिला पारुपुडी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर थाना मसूरी पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष विवेचना प्रारंभ की गई थी। मृतका के परिजनों द्वारा व्यक्त संदेह तथा विवेचना के दौरान अभी तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में विवेचना क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा अमल में लाई जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही विवेचना के क्रम में नियमानुसार की जाएगी।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.