Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

मसूरी की हसीन वादियों का लुफ्त उठाने पहुंची अभिनेत्री : संगीता बिजलानी

मसूरी ।  पर्यटन नगरी मसूरी में आज बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी के पहुंचने से फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार संगीता बिजलानी निजी दौरे पर मसूरी पहुंची हैं। माल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान में उन्होंने खरीदारी की और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी किया।

काले आउटफिट और सनग्लासेस में संगीता बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। उनके साथ मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। बच्चों से लेकर बड़ों तक में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा।

गौरतलब है कि संगीता बिजलानी 80-90 के दशक की सुपरहिट फिल्में ‘त्रिदेव’, ‘हथियार’ ‘हातिम ताई’ और ‘तहकीकात’ (1993) जैसी फिल्मों में काम किया। ‘जुर्म’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.