मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क का हिस्सा धंसने से मार्ग हुआ बाधित, प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
मसूरी । लगातार बारिश से मसूरी–देहरादून मार्ग बाधित, सड़क धंसने से चारपहिया वाहनों की आवाजाही ठप, मसूरी-देहरादून मार्ग सड़क धंसने के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है। वर्तमान में इस मार्ग पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई हैं ।

मसूरी और आस-पास के अनेक क्षेत्र आवश्यक वस्तुओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य सुविधाओं के लिए मुख्य रूप से देहरादून पर निर्भर हैं। ऐसे में इस प्रमुख संपर्क मार्ग के बाधित होने से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और पर्यटकों की चिंता बढ़ गई है।
इस बारे में एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क का हिस्सा धसने से मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए फिलहाल वाहनों की आवाज जाहि पर रोक लगा दी गई है फिलहाल वाहनों को किमाड़ी मार्ग से देहरादून भेजा जा रहा हैl
पहाड़ों की रानी मसूरी सहित आसपास के हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते संपर्क मार्गों व मुख्य मार्गों पर जगह-जगह मलवा आने का सिलसिला शुरू हो गया इसके साथ ही तापमान में आई गिरावट के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धसने व सड़क पर मोटी दरारे पड़ गई,जिस कारण रोड पर बैरिकेट लगाकर एक ओर से ही वाहनों की आवाजाही की जा रही थी लेकिन अब एसडीएम के आदेश पर फिलहाल उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाहि पर रोक लगा दी गई है।
