Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

बीती रात लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जेपी बैंड के समीप एक मकान में भारी मात्रा में मालवा आने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ

मसूरी । मसूरी में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की बैचनी बढ़ा दी, सोमवार देर रात जेपी बैंड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा बहकर सीधे लोक निर्माण विभाग के कमरों मैं घुस गया. जिससे घरों के कमरे मिट्टी और पत्थरों से भर गए, घरेलू सामान तबाह हो गया और एक परिवार के सात सदस्य मौत के मुंह से बाल-बाल बच गए। जब घर के अंदर पहाड़ से मलबा घुसा तो अधिकांश लोग सो रहे थे, तभी तेज बारिश के बीच अचानक पहाड़ी से मलबे का तेज बहाव शुरू हुआ। देखते ही देखते मिट्टी, पत्थर और बोल्डर पीडब्ल्यूडी आवासों तक पहुंच गया और कुछ ही मिनटों में कमरों में कई फीट तक मलवा भर गया ।

सबसे भयावह स्थिति उस परिवार की रही जिसके घर में दंपति के साथ पांच बच्चे मौजूद थे ।

अचानक मलवा घुसने से घर में चीख-पुकार मच गई, परिवार ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ मिनट और देर हो जाती तो यह घटना बड़ी जनहानि में बदल सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कीl

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी व प्रशासन भी मौके पर पहुंचे वह प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन शुरू कर प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया ।

इस बारे में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि भारी मात्रा में सड़क का मलवा लोगों के घरों में घुस गया था जिससे उनका काफी नुकसान हो गया हालांकि जनहानि को कोई नुकसान नहीं हुआ ।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह प्राकृतिक नहीं मानव जनित आपदा है उन्होंने बताया कि इन आवासों में छह परिवार रहते हैं जिन्हें एतिहात के तौर पर मंदिर में शिफ्ट कर दिया गया है इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से वार्ता की गई है और जल्द नाले को साफ करने के लिए कहा गया है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि निर्माण कार्यों का मालवा नाले खालों में ना डालें।

इस बारे में वहा निवासरत हस्तया लाल ने बताया कि घटना 2-30 बजे रात की है जब पूरा परिवार सो रहा था तब अचानक पहले घर के पीछे गैलरी में पानी भर गया और फिर दीवार तोड़कर घर के अंदर घुस गया जिससे घर में बच्चों की किताब में वह सारा सामान नष्ट हो गया हालांकि जनहानि को कोई नुकसान नहीं पहुंचा ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.