Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

लगातार बारिश से गिर रहे मलबा के कारण वैकल्पिक मार्ग किमाड़ी मसूरी-देहरादून बन्द

मसूरी । उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मसूरी-देहरादून के वैकल्पिक किमाड़ी मार्ग पर भी दिखाई देने लगा है ।

लगातार बारिश के कारण पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से किमाड़ी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है । मुख्य मार्ग पहले से ही बारिश के चलते प्रभावित है, ऐसे में वैकल्पिक सड़क के बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों की परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं । प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है ।

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी की मिट्टी और चट्टानें कमजोर हो गई हैं। इसी वजह से किमाड़ी मार्ग पर लगातार मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं । सड़क पर मलबा जमा होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को इस मार्ग से गुजरने से रोक दिया है, क्योंकि भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.