Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एम.पी.जी. कॉलेज, मसूरी ने नीट पेपर लीक के विरोध में केद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया

मसूरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एम.पी.जी. कॉलेज, मसूरी ने नीट पेपर लीक के विरोध में कालेज प्रांगण में प्रदर्शन किया व जोरदार नारेबाजी के बीच केद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

एमपीजी कालेज प्रांगण में एबीवीपी के छात्र एकत्रित हुए व नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस मौके पर छात्र नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा के हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से एबीवीपी के छात्रों के आक्रोश है, व जिसके विरोध में लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन किया व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर एबीवीपी ने मांग की कि नीट पेपर लीक दोषियों की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच हो, पेपर लीक में शामिल सभी लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो। इस मौके पर छात्रों ने पेपर लीक बंद करो, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करो सहित शिक्षा मंत्री के खिला नारेबाजी की। इस मौके पर एमपीजी कालेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी, सह सचिव करिश्मा, कोषाध्यक्ष नमन, एबीवीपी इकाई अध्यक्ष वंश थापली, सहित विकास रावत, व एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.