Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

मसूरी । महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सुनकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली मसूरी पर समय करीब 10:09 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, महिला उप निरीक्षक मय चालक के घटनास्थल के लिए रवाना हुए घटनास्थल पर पहुँचकर पाया कि मृतका रंकिता कृतानिया असवाल (पत्नी पवन असवाल, उम्र 30 वर्ष) अपने कमरे के डबल बेड पर चित अवस्था में पड़ी थी, जिसका शव कंबल से ढका हुआ था। इससे पूर्व 108 एम्बुलेंस के फार्मासिस्ट राजेश द्वारा शव का परीक्षण किया गया था, जिनके द्वारा ‘बी०डी० नॉट फाउंड’ (BD Not Found) बताते हुए मृत्यु लगभग 3 घंटे पूर्व होने की आशंका व्यक्त की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा घटना की गंभीरता देखते हुए FSL टीम को घटना के संबंध में सूचित किया गया। मृतका के पति पवन असवाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सायंकाल करीब 06:00 बजे वह अपनी पत्नी के साथ मसूरी बाजार से सब्जी लेकर घर लौटा था। इसके बाद जब उसने फुटबॉल खेलने जाने की बात कही, तो उसकी पत्नी नाराज हो गई और बैग छीन लिया। जिस पर उसने खेलने जाने से मना कर दिया, परंतु पत्नी नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।

पति के अनुसार, कुछ समय बाद जब छोटी बेटी रोने लगी, तो कई बार दरवाजा खटखटाकर पत्नी से दरवाज़ा खोलने का अनुरोध किया, परंतु अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुनः दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया, तो मृतका के पति द्वारा दरवाजे का शीशा उखाड़कर पर्दा हटाया। अंदर देखने पर उसकी पत्नी पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी हुई दिखाई दी। तत्पश्चात, उसने अपने भाई की बेटी (अन्वी) को उस शीशे की जगह से अंदर भेजकर कुंडी खुलवाई और पत्नी को फंदे से नीचे उतारा गया किंतु कोई हलचल नहीं हुई। तातपश्चात पति द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। मृतका की शादी को 7 वर्ष ना होने के कारण आज दिनांक 30/7/2026 को पंचायत नामा की कार्रवाई मजिस्ट्रेट द्वारा संपन्न की गई और पीoएम हेतु मृतिका का शव कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया एवं मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी हेतु मृतका की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य प्रकाश में आते हैं तो उनके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.