Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास मालवा और कीचड़ होने के कारण लगा दो घंटे का जाम

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा टूट गया था इसके बाद लोग निर्माण विभाग ने यहां पर लगभग 5 मीटर पहाड़ी को काटकर नया मार्ग बनाया जा रहा है लेकिन सड़क पर भारी मालवा और कीचड़ होने के कारण वाहनों को आने-जाने में दिक्कत सामना करना पड़ रहा है जिस कारण सुबह मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिससे मार्ग के दोनों और वाहनों की लम्बी कतारे लग गई सबसे अधिक परेशानी का सामना देहरादून जाने वाले छात्रों को करना पड़ा है, लगभग 2 घंटे तक मार्ग बाधित रहा उसके बाद एक और से वन वे के रूप में मार्ग खोला गया।

पानी वाला बैंड पर लोक निर्माण विभाग ने वाहनों को आने जाने के लिए बनाने की बात कही थी लेकिन गत दिवस हुई बारिश के बाद रात को रोड़ पर मलवा आ गया जिस पर लोनिवि ने पहाडी का हिस्सा काट कर रोड बनाई लेकिन रोड पर भारी मात्रा में दलदल बन गया जिसे हटाने के लिए रोड को बंद कर दिया गया जिस पर रोड के दोनों ओर मीलो लंबा जाम लग गया। इस दौरान जाम में मरीज को ले जा रही दो एंबुलेंस वाहन भी फस गए मार्ग में पानी और कीचड़ होने के कारण वाहन फंस गये। खासकर दुपहिया वाहनों को इससे काफी नुकसान हो रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर रात में कार्य किया जाना चाहिए और रात के समय मार्ग को बंद रखना चाहिए लेकिन दिन में ही मार्ग पर कार्य किया जा रहा है हालांकि लोग निर्माण विभाग द्वारा तीन जेसीबी मशीन और रोड रोलर की मदद से मार्ग को खोलने का प्रयास किया गया लेकिन मसूरी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगने के कारण सैकड़ो की संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग फंसे रहे। देहरादून से आयें पर्यटक गुरमीत सिंह ने कहा कि वह लगभग डेढ़ घंटे से यहां पर फंसे हुए हैं खासकर नौकरी पेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं सड़क को ठीक करने का काम भी किया जा रहा है। इटावा से आए पर्यटक आयुष छाबड़ा ने बताया कि यहां पर बहुत ज्यादा उमस हो रही है और साथ ही सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है उन्होंने पर्यटकों से अपील की की ऐसे समय में पहाड़ों का सफर न करें और यदि जरूरी हो तो सावधानी बरते। इटावा से आए पर्यटक संदीप ने बताया कि यहां पर व्यवस्थाएं बहुत खराब है और सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए क्योंकि मसूरी एक पर्यटक स्थल है और देश-विदेश की पर्यटक यहां आते हैं ऐसे में घंटों जाम में फंसे होने के कारण उत्तराखंड और मसूरी की छवि धूमिल हो रही है। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रोड को खोला जा सका।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.