Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

मसूरी-देहरादून पानी वाला बैंड के निकट सुधारीकरण की मांग को लेकर होटल एसोसिएशन ने एसडीएम मसूरी के माध्ययम से ज्ञापन प्रेषित किया

मसूरी। पानी वाला बैंड के निकट मसूरी देहरादून स्टेट हाईवे की तत्काल मरम्मत के संबंध में होटल एसोसिएशन ने एसडीएम मसूरी कार्यालय जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री, सचिव पर्यटन व सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड को एसडीएम राहुल आनंद के माध्ययम से ज्ञापन प्रेषित किया गया ताकि मसूरी आने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए गये ज्ञापन में कहा गया कि यह मार्ग स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। सड़क की वर्तमान क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण आवागमन में काफी असुविधा हो रही है तथा यह यात्रियों की सुरक्षाके लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है। वहीं वहां पर लंबा जाम लग रहा है। आगामी स्वतंत्रता दिवस की छट्टियों के कारण 14 से 16 अगस्त 2026 के दौरान मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ एवं वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर एवं प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आगामी सप्ताहांत से पहले मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सके। साथ ही, उक्त प्रभावित क्षेत्र मे प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं निगरानी हेतु पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाय जिससे बढ़ते यातायात के दौरान आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित रूप से सुनिश्चित किया जा सके। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गयी कि संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा सड़क की मरम्मत हेतु निर्देशित किया जाय जिससे जनता व पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत हस्तक्षेप कर सहयोग कर समस्या का समाधान किया जाय। ज्ञापन देने वालों में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, व मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल थे।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.