मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास लोडर जीप में मिला 22 वर्षीय युवक का शव
मसूरी । मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी पॉइंट के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले में प्लास्टिक की रस्सी लगी मिली। मृतक का नाम मनीष (22) बताया जा रहा है जो की टकारना गांव, जिला टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था । युवक का शव सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन में मिला ।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
