Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

कैम्पटी रोड स्थित सांझा दरबार के पास तीन मंजिला मकान ढहा

मसूरी। मसूरी कैम्पटी रोड स्थित एक तीन मंजिला मकान भारी बारिश के बाद ढह गया। कैंपटी मुख्य मार्ग से लगे इस मकान में एक दिन पूर्व दरारें आ गयी थी व खतरे को देखते हुए मकान को खाली करा दिया गया था व उसमें रहने वाले परिवार को अन्यत्र शिफ्ट करा दिया गया था और आज सुबह यह मकान भरभराकर ढह गया।

मसूरी कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के समीप एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। बताया गया कि इस मकान में एक दिन पूर्व दरारे आ गयी थी इस मकान में रहने वाले मकान स्वामी ने खतरेे को देखते हुए एक दिन पूर्व मकान खाली कर दिया था जो आज सुबह गिर गया। इस मकान में सोनू पंवार व उनकी पत्नी पूनम पंवार अपने दो बच्चों के साथ रहते थे व दुकान चलाकर परिवार का पोषण करते थे। वहीं इस मकान ने पांच अन्य लोग भी रहते थे। सोनू पंवार मकान के गिरने से वह स्तब्ध हैं उन्होंने जीवन भर की पूंजी लगा कर अपने मकान के सपने को साकार किया था लेकिन कुदरत के कहर से उनका सपना चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि जान बच गयी। क्षेत्रीय सभासद रणवीर सिंह कंडारी ने बताया कि मकान गिरने से पूरे परिवार पर संकट आ गया है। उन्होंने बताया कि मकान के बेस के पास बरसात का पानी बहता है जिसके कारण यह मकान गिर गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाय। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार के साथ मौके पर जायेगी व रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को देगी। मकान की स्वामिनी पूनम ने बताया कि उनके जीवन भर की कमाई से मकान बनाया था जो गिर गया जिससे उनके सारे अरमान ध्वस्त हो गये। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की व कहा कि उनका परिवार दुकान चलाकर परिवार का पोषण करता था अब वह भी नहीं रहा अब परिवार को चलाने की भी समस्या खड़ी हो गयी है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.