Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

हॉकी की जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, देशभर की टीमों ने दिखाया दम

मसूरी। मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता मसूरी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित की गयी जिसका शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि विशाल सिंह ने कहा कि गत दस वर्षों से प्रतियोगिता विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय हॉकी को बढावा देने व स्थानीय खिलाड़ियों को बाहर से आये खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलता है। इस मौके पर स्पोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिहं रावत ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन गत 27 वर्ष से हाकी प्रतियोगिता आयोजित करवायी जा रही है जिसमें सीनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता प्रमुख है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से टीमें आयी है वहीं सीनियर में स्थानीय बालक, जूनियर बालक व बालिका व सब जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता करवायी जा रही है जो तीन दिनों तक चलेगी। इस मौके पर सीनियर बालिका में एसवाईएम यमुना नगर व एमडी हॉकी हल्द्वानी के बीच मुकाबले में यमुना नगर ने हल्द्वानी को 4-1 से, बरिसा कोलकाता ने यंग वुमेन राम नगर उत्तरप्रदेश को 2-1 से, यमुना नगर हरियाणा ने मुबंई को 2-0 से, अमृतसर पंजाब ने पटना बिहार को 7-0, स्टील प्लांट भिलाई ने रामपुर उत्तर प्रदेश को 9-0, खालसा कोलकाता ने बरेली उत्तर प्रदेश को 5-2, स्टील प्लांट भिलाई ने रोशन हॉकी पटना बिहार को 12-0 से, अमृतसर ने पटना को 3-0 से हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा। वहीं दूसरी ओर जूनियर बालक में एमपीएस ने वाइनबर्ग एलन को 2-0 से, एमपीएस ने वाइनबर्ग एलन स्कूल को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता में बनाये रखा। जूनियर बालिका में वाइनबर्ग एलन व मसूरी पब्लिक स्कूल का मैच गोलरहित रहा। इस मौके एमएसए अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव सौरभ सोनकर, रूपचंद, बीएस नेगी, सुरेश गोयल, अनुज तायल, बिजेंद्र पुंडीर, जगबीर भंडारी, अजय भंडारी, साहिल सोनकर, मिजान सिंह, अनिल गोयल, विजय जुगराण, सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.