Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

चार साल बाद भी अंकिता भण्डारी को न्याय का इंतजार, शहीद स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

मसूरी। अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार वर्ष पूरे होने पर मसूरी में एक बार फिर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग उठी। शहीद स्थल झूला घर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने अंकिता भंडारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मोमबत्तियां जलाईं और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने आज तक इस मामले पर तेजी नहीं दिखाई है और आज भी दोषी खुले में घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जहां एक और भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं आज महिलाएं खुद को असुरक्षित मान रही है ।

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि आज दुखी मन से अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अंकिता भंडारी हत्याकांड में सबूतो को मिटाया गया है उसमें कहीं ना कहीं सरकार की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि 6 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक सीबीआई किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि आज पूरा देश उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रही है लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है और उत्तराखंड के लिए यह दुखद घटना है कि यहां पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी आज भी खुले घूम रहे हैं

वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेन्द्र थापली ने कहा कि उत्तराखंड के लिए बड़ी शर्म की बात है कि यहां पर एक बेटी का कत्ल हो जाता है और दोषी लोगों के खिलाफ सीबीआई जांच होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में कांग्रेस की सरकार आती है तो सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

कांग्रेस नेत्रीमाधुरी टम्टा ने कहा कि आज महिलाओं में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज 4 वर्ष भी जाने के बाद भी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल पाया है इसको लेकर महिलाओं में नाराजगी व्याप्त है

विजयलक्ष्मी कोहली ने कहा कि अंकिता भंडारी को 18 सितंबर 2022 को चीला झील मे डुबोकर मार दिया जाता है और चार दिन बाद उसका शव वहां से मिलता है इस दौरान वनांतरा रिसॉर्ट के उस हिस्से को ध्वस्त कर दिया जाता है जहां पर सारे सबूत थे ।उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है और महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं मान रही है ऐसे में सरकार को चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.