Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: नामांकन के दौरान भारी बवाल, एनएसयूआई और एबीवीपी आमने-सामने

मसूरी। एमपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव 2026 को लेकर छात्रों के विभिन्न संगठनों ने ढोल ढमाके व नारेबाजी के बीच नामांकन किया। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये थे व नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं में गजब का जोश देखने को मिला। अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में छात्र जुलूस की शक्ल में पहुंचे। प्रत्याशी मालाएं पहनकर अपने समर्थकों के साथ कॉलेज गेट तक पहुंचे, जहां समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

छात्र संघ चुनाव को लेकर दो प्रमुख संगठन एनएसयूआई व एबीवीपी के साथ ही एमएस ग्रुप व जौनपुर ग्रुप भी चुनाव लड़ रहा है। एबीवीपी के नामांकन के समय एनएसयूआई ने कुछ प्रत्याशियों को लेकर विरोध किया व जमकर हंगामा काटा जिस पर एबीवीपी की ओर से चुनाव लड़ रहे तीन प्रत्याशी नामांकन नही भर पाये एबीपीवी की ओर से विधांत थापली अध्यक्ष, आशुतोष जोशी महासचिव, व करिश्मा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर नामांकन भरा। जबकि एनएसयूआई की ओर से विकास सिंह रावत अध्यक्ष, गौरव सिंह उपाध्यक्ष, ईशा सहसचिव, सलोनी कोषाध्यक्ष, व संध्या ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर नामांकन किया। वहीं मसूरी छात्र संगठन की ओर से मनन शाही ने अध्यक्ष पद एवं प्रियांशु कंडारी ने महासचिव एवं जौनपुर ग्रुप की ओर से अंकित रौछेला व रिया ने महासचिव पद पर नामांकन भरा। एबीवीपी के तीन पदों पर नामांकन न भरने से उपाध्यक्ष, सहसचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी का नामांकन हो पाया। इस मौके पर एमपीजी कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार ने कहा कि कालेज में सभी पदों पर शांतिपूर्ण वातावरण में प्रत्याशियों ने नामांकन भरा वहीं इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

 

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.