Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

रोमांचक मुकाबले में एक वोट से जीते पवन थलवाल, बने जिला योजना समिति के सदस्य

मसूरी ।  नगर पालिका परिषद मसूरी में जिला योजना समिति (डीपीसी) सदस्य पद के लिए हुए मतदान में सभासद पवन थलवाल ने रोमांचक मुकाबले में एक वोट से जीत दर्ज की है। कचहरी प्रांगण में हुए इस मतदान में सीधा मुकाबला सभासद पवन थलवाल और सभासद गीता कुमाई के बीच था। पवन थलवाल को 7 और गीता कुमाई को 6 मत प्राप्त हुए।

​एसडीएम राहुल आनंद ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि जिला योजना समिति के एक सदस्य पद के लिए कुल तीन नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें से एक सभासद ने अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद शेष दो प्रत्याशियों के बीच निष्पक्ष रूप से मतदान कराया गया। अंतिम परिणाम में पवन थलवाल एक मत से विजयी घोषित किए गए।

​’मसूरी के विकास के लिए धरातल पर उतरेगी जिला योजना’

जीत के बाद सभासद पवन थलवाल ने सभी पालिका सभासदों सहित अपनी प्रतिद्वंद्वी गीता कुमाई का आभार जताया। उन्होंने कहा:

​”हार-जीत चुनाव का हिस्सा है, लेकिन शहर के हित में प्रतिभाग करना सबसे अहम है। पालिका के सभी 13 सभासद एक परिवार की तरह हैं, जिसकी मुखिया पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी हैं। चुनाव में किसी प्रकार की राजनीति नहीं हुई है।”

​थलवाल ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जिला योजना समिति के बजट और योजनाओं का सीधा लाभ मसूरी को दिलाना है। मसूरी एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, इसलिए यहां की जमीनी जरूरतों और पर्यटन बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.