केंद्रीय परिवहन मंत्री अजय टम्टा को टैक्सी मक्सी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पवांर ने ज्ञापन सौपा 

दिनेश /

मसूरी । उत्तराखंड टैक्सी मक्सी के अध्यक्ष सुन्दर सिंह पवांर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मिले व ज्ञापन प्रेषित किया । जिसमें परिवहन व्यवसाईयों के वाहनों के फिटनेस पर हो रही परेशानियों से अवगत कराया ।

जिस पर केंद्रीय परिवहन मंत्री अजय टम्टा ने केंद्रीय परिवहन सचिव उमाशंकर से फोन पर वार्ता कर बताया कि जब तक उत्तराखंड के सभी जिलों में ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर स्थापित नहीं हो जाता तब तक पूर्व की भांति फिटनेस परिवहन कार्यालयों में ही करने की वार्ता की । उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रवक्ता यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री ने उत्तराखंड प्रदेश के परिवहन सचिव बॄजेश कुमार संत, अपर आयुक्त एसके सिंह और उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा से दूरभाष पर वार्ताकार प्रदेश में परिवहन कर लो में बंद की गई फिटनेस की समस्याओं हेतु पत्र मांगा गया जिस पर सच्ची परिवहन भारत सरकार ने इस विषय का संज्ञान लेकर शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया ।

ज्ञापन देने वालों में टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर सिंह पवांर, यशवीर सिंह पवांर, नवल किशोर, दीपक भट्ट, मुकेश खारोला, वीर सिंह राणा आदि मौजूद थे ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.