राष्ट्रीय सेवायोजन शिविर (NSS) का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समापन हुआ।
दिनेश /
मसूरी – महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मसूरी इकाई की राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर लघु नाटिका, समूह गान और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ । मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा सकलानी ने स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए कहा की हम सबको अनुशासित सहयोगी और सामूहिक रहते हुए एक दूसरे के प्रति सरल व सहज भाव रखते हुए अपने जीवन का वह गुण इस प्रकार की विशेष शिविर से ही प्राप्त होता है l यह विशेष शिविर हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि करते हुए हमें दूसरों की सुख और समस्याओं को जानने का प्रयास भी करते है। साथ ही समाज में फैल रही अंधविश्वास व कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रेरित होते हैं।विशिष्ट अतिथि उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने कहा कि हम सभी भाई बहिनों को अपने आसपास के परिसर में सजकता रखते हुए समाज को मजबूत करने का कार्य करते हुए प्रेरित करने का विशेष उद्देश्य ही है यह शिविर। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी आदर्श रावत,आंचल पवार सबसे अनुशासित स्वयंसेवी शिवम रावत, इशा शिविर में सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दिनेश भट्ट और पायल,प्रीति आदि को अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज रयाल ने उपस्थित अतिथियों विभिन्न सत्रों में उपस्थिति विषय विशेषज्ञ पत्रकार बंधुओ कार्यक्रम अधिकारी शिक्षक बंधु बहिनों तथा उपस्थित सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया ।