गणतंत्र दिवस की परेड में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे कृशिव उनियाल ।
दिनेश /
मसूरी । “वॉक द समिट“ संगठन के संस्थापक और हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल कैम्पटी के पूर्व छात्र,अटल इनोवेशन मिशन एआईएम, नीति आयोग के तत्वाधान में आयोजित अटल टिंकरिंग लैब्स प्रतियोगिता में सुपर 100 में स्थान बनाया । इस उपलब्धि के लिए उनको दिल्ली में होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है ।
द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल कैपंटी के चेयरमैन एसपी चमोली ने बताया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह कृशिव ने साबित कर दिखाया है। अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1,30,000 छात्रों के बीच अपने “मेडिमेट इनोवेशन के दम पर सुपर -100 में आये हैं। द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल, कैम्पटी, मसूरी के चेयरमैन एस.पी. चमोली ने जानकारी दी कि कृशिव की प्राथमिक शिक्षा इस स्कूल से हुई है। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले गणतंत्र समारोह में कृशिव और उनकी माँ डॉ पमीता उनियाल शामिल होंगे।
कृशिव की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों और स्टाफ ने खुशी जताई और बधाई दी। कृशिव वर्तमान में बाल भारती पब्लिक स्कूल, रोहिणी, दिल्ली में पढ़ रहे हैं। पूर्व में अपने नवाचार “वॉक द समिट“ एनजीओ जिसके वह संस्थापक हैं, के लिए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुनियर अस्तित्व सम्मान -2025 और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एआईआईएमएस दिल्ली से यंग चेंज मेकर अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। कृशिव की माता डॉ पमीता उनियाल पूर्व में 8 साल सिविल हॉस्पिटल मसूरी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर रहीं और गत वर्ष ही उपनिदेशक, आयुष विभाग, उत्तराखंड सरकार, से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट और वर्तमान में डायरेक्टर फिनांस, मल्टीनेशनल कंपनी में सेवा दे रहे हैं। उनका पैत्रिक गांव दिखोल्यू श्रीनगर पौडी गढ़वाल व ननिहाल उपराड़ी बड़कोट उत्तरकाशी है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।
