पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपायों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
दिनेश /
मसूरी । लंढौर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपायों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पटवाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने देश को ऐसी विचारधारा दी जिसमें व्यक्ति,समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास की बात कहीं गई हैं । समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचना ही उनके विचारों का मूल उद्देश्य था। पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने युवाओं से आवाहन किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाऍं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विजय बिंदवाल, कुशाल सिंह राणा, जसोदा शर्मा, सभासद अमित भट्ट, सचिन पवार, रवि गोयल, आशीष जोशी, राकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे ।
