Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

होटल के कमरे में अचेत अवस्था में व्यक्ति की मृत्यु ।

दिनेश /

मसूरी । होटल में मिला अचेत अवस्था व्यक्ति देहरादून का लंढौर के एक होटल में देहरादून के व्यक्ति की मौत हो गई ।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति को खून की उल्टी हुई थी । व्यक्ति का शव जिस कमरे में मिला वहां शराब की खाली बोतलें पड़ी थी । स्थानीय निवासी राजवीर ने मोबाइल से चिता पुलिस को सूचना दी गई लंढौर बाजार स्थित एक होटल में एक व्यक्ति अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है । सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची । मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि व्यक्ति होटल के कमरा संख्या आठ में किराए पर रह रहा था । मॄत की पहचान नमित पंत उर्फ नवनीत पंत निवासी दिलाराम बाजार राजपुर रोड के रूप में हुई । उक्त व्यक्ति लगभग एक वर्ष से लंढौर के ही एक पुस्तक विक्रेता के यहां कार्यरत था ।

होटल के कर्मचारियों द्वारा बताया गया की सुबह दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। संदेह होने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो दिखा की नवनीत पंत अत्यधिक के बीमार अवस्था में पड़ा हुआ है जिसे खून की उल्टियां हो रही थी । 108 एम्बुलेंस की सहायता से नवनीत को अस्पताल ले जाया गया किंतु एंबुलेंस के अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी ।

कमरे की तलाशी के दौरान शराब की बोतल और गुटके के खाली पाउच मिले । पोस्टमार्टम की कार्यवाही नियम अनुसार की जा रही है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.