देहरादून राजपुर रोड सिल्वर सिटी मॉल में व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।

दिनेश  /

देहरादून । राजधानी देहरादून में एक और गोलीकांड का मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी से जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों ने गोली मारी। मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। ये पूरा मामला थाना राजपुर क्षेत्र का है।

आपको बता दे कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र तकरीबन 40 साल बताई जा रही है वो जिम के लिए आया था जहां जिम जाते समय उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई जिसका नाम विक्रम शर्मा बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया गया है मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। दो शूटरों ने अंदर फायरिंग की जबकि उनका एक साथी मुख्य सड़क पर बाइक लेकर तैयार खड़ा रहा।राजधानी देहरादून में एक और हत्या सिर्फ 15 दिनों के अंदर 5 लोगों की हत्या हो चुकी है. ऐसे में आज सुबह हमलावरों ने जिम से लौट रहे एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. लोगों में डर का माहौल है l

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.