Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में लेंगे सात फेरे ।

दिनेश  /

मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव मसूरी में 14 मार्च को उनकी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मसूरी के हेरिटेज होटल द सवाय वैलकम में शादी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है व पूरे होटल को सजाया गया है। वहीं कुलदीप यादव व उनकी बचपन की दोस्त वंशिका परिवार सहित मसूरी पहुंच चुके है। व शाम तक कई मेहमानों के आने की संभावना है।

भारतीय टीम के गेंदबाज चाइनामैन कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेकर दुल्हन वंशिका के हो जायेंगे। उनकी शादी को लेकर सवाय होटल में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। बताया गया कि क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। सूत्रों के अनुसार होटल पूरी तरह सजा दिया गया है व पूरे होटल को बुक कर दिया गया है इन दिनों वहां बाहर का कोई भी पर्यटक नहीं रहेगा व होटल में अधिकतर मेहमान व रिश्तेदार रहेंगे। वहीं दूसरी ओर एक और पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट में भी मेहमानों के लिए कमरे बुक कराये गये है। इस वीआईपी शादी के लिए पूरे होटल की अभेद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। शादी के समारोह में आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह सहित सूर्य कुमार यादव एवं कई खिलाड़ियों व वीआपी के आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मसूरी आने का निमंत्रण दिया गया है लेकिन उनके आने की संभावना कम नजर आ रही है। 13 मार्च को मेंहदी व हल्दी होगी व 14 मार्च को शादी होगी। वहीं 17 मार्च को लखनऊ में शादी की पार्टी होगी। जिसमें बड़ी संख्या में राजनेता, वॉलीवुड के स्टार व बीसीसीआई से जुडे लोगों के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज शामिल होंगे। शादी समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.