Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

गैस की किल्लत को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा ।

दिनेश  /

मसूरी। शहर में गैस की हो रही किल्लत को लेकर शहर के व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन भेजा जिसमें मांग की गयी कि घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय।

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में मसूरी क्षेत्र में घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की भारी कमी हो रही है जिस कारण छोटे व बडे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं शहर में बडे रेस्टोरेंटों, होटलों, व अन्य खान पान के प्रतिष्ठानों में गैस की कमी से बंदी के कगार पर पहुंच गये है, जिसका सीधा प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है। प्रमुख पर्यटक स्थल होने के कारण गैस की कमी से पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। जबकि प्रदेश सरकार कह रही है कि घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है लेकिन वास्तविक स्थिति इससे परे है व लोग गैस के लिए भटक रहे हैं। वहीं ज्ञापन में कहा गया कि शहर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी होने की बात भी सामने आ रही है जिससे स्थिति और गंभीर हो गयी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय वहीं घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके व व्यापार प्रभावित न हो सके। ज्ञापन देने वालों में शानू वर्मा, सुरेश गोयल, देव आनंद, राजेंद्र गोदियाल, मौ अजीम आदि उपस्थित रहे ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.