Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 1, 2026

गढ़वाल महिला सभा मसूरी की महिलाओं ने एमपीएस परिसर में पौधारोपण किया

मसूरी। गढ़वाल सभा मसूरी की महिला सभा ने मसूरी पब्लिक स्कूल के परिसर में भारी बारिश के बीच पौधा रोपण किया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया। इस मौके पर सभी ने लगाये गये पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया।

गढवाल सभा मसूरी की महिला सभा ने एमपीएस परिसर में भारी बारिश के बीच पौधा रोपण किया। पौघा रोपण में बड़ी संख्या में सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर गढवाल महिला सभा की अध्यक्ष सुधा झिल्डियाल ने कहा कि गढवाल सभा मसूरी की ओर से एमपीएस परिसर में पोधा रोपण किया गया जिसमें नाशपति, आडू, पुलम, सेव, तेज पत्ता आदि के पौधे लगाये व लगाये गये पौधो की देखरेख का संकल्प भी लिया ताकि मसूरी हरी भरी रहे व वातावण शुद्ध रहे। इस मौके पर पूर्व सभासद भरोसी रावत ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व है जिसके तहत जंगली व फूलों के पौधे लगाये, जिससे हरियाली, साफ सफाई रहे व हमें आक्सीजन मिले। संभा की महिलाओं की पूरी कोशिश रहती है कि लगाये गये पेड़ सुरक्षित रहे, पूर्व में हुसैनगंज में भी पेड़ लगाये थे जिनकी लगातार देखभाल की गयी व अब वे पेड़ पनप रहे है, जिन्हें देख कर खुशी होती है। इस मौके पर रजनी पंवार, शशि रावत, तनु उनियाल, लक्ष्मी उनियाल, लीला कंडारी, रेखा, नमिता कुमाई, भावना रावत, रेखा नेगी, सुनीता नेगी, डा. शीतल पंवार, मनीषा खरोला, बीना गुनसोला, मीना नेगी, पुष्पा पडियार, सीमा, अनीता पुंडीर, रेखा रावत, उषा जोशी, उषा धनाई, सुनीता बरमोला, राजेश्वरी भटट, विनीता नेगी, राजेश्वरी नेगी, रजनी एकांत, सुषमा, नूतन, निमाकांत, कमला कंडारी, अनीता थलवाल, कल्पना नौटियाल सहित महिलाएं मौजूद रही।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.