Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर शव मिलने से मची सनसनी, पंचायती कैफे के पास खाई में पड़ा मिला 60 वर्षीय व्यक्ति

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पंचायती कैफे के पास गदेरे में करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

प्रातः लगभग साढे आठ बजे प्रवीण, निवासी मैगी प्वाइंट, देहरादून ने पुलिस को सूचना दी गई कि देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड पंचायती कैफे के समीप जिस स्थान पर सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है, एक कार संख्या यूके 07एचएल 0345 एमजी विंडसर खड़ी है तथा सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में नदी के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल चौकी कोलूखेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया ।

मृतक की शिनाख्त क्रॉस रोड निवासी अजय कुमार कोहली के रूप में हुई है। मौके से पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन, पर्स और गाड़ी की चाबी बरामद हुई। वहीं, वाहन की सीट पर सीग्राम्स रीगल शराब की आधी बोतल भी रखी मिली, जिसके बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मृतक के परिवार में भी शोक का माहौल है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.