Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दक्ष पंवार बने मसूरी नगर अध्यक्ष, सूरज रावत को एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की कमान

मसूरी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान ने संगठनात्मक विस्तार और छात्रहितों को मजबूती देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। उन्होंने दक्ष पंवार को एनएसयूआई पछवादून के अंतर्गत मसूरी नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि सूरज रावत को एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने और छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा की। प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद सूरज रावत को एमपीजी कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

वहीं दक्ष पंवार को पछवादून के अंतर्गत मसूरी नगर में एनएसयूआई की कमान सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद संगठन कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी एनएसयूआई की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा, संगठन के विस्तार और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने दोनों पदाधिकारियों से आगामी समय में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं व छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। आगामी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए सूरज रावत को मिली जिम्मेदारी को भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.