Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने अंकित भंडारी को श्रद्धांजलि ।

दिनेश /

मसूरी – अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर आज मसूरी में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा उत्तराखंड बंद के आवाहन के बाद आक्रोश दिखा। अंकित भंडारी को मसूरी के शहीद स्थल पर राजनीतिक,समाजसेवियों,युवाओं और आम जनता के द्वारा मामबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस उत्तराखंड जगपाल गोसाई ने कहा कि आज विभिन्न राजनीतिक दलों,युवाओं का उत्तराखंड बंद के आवाहन के बाद मसूरी की सभी दुकानें खुली थी जबकि अन्य कई जिलों में आवाहन का असर दिखा लेकिन मसूरी में वह सब नहीं दिखाई दिया ।


सभासद सचिन गुहेर ने कहा कि जजों की निगरानी में अंकित भंडारी की सीबीआई जांच होनी चाहिए ।
छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने कहा कि कैंडल मार्च से अगर कोई निर्णय जल्द नहीं निकला तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन होगा और हम सबको एकजुट होकर इस आंदोलन को आगे बढ़ना पड़ेगा । ममता राव ने कामरेड स्वर्गीय नागेंद्र को याद करते हुए कहा कि हमें अपने अंदर की इंसानियत की आग को जगाए रखना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित राज्य आंदोलनकारी देवी गोदियाल, जयप्रकाश राणा, शैलेंद्र बिष्ट, बिल्लू वाल्मीकि, बिमला देवी, शिवानी कंडारी, श्रीपति कंडारी, रमेश नौटियाल आदि लोग मौजूद थे ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.