पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटक की आकस्मिक मृत्यु ।
दिनेश /
मसूरी – मसूरी घूमने आये पर्यटक मुर्तजा हुसैन निवासी जगदीशपुर जिला बस्ती उत्तर प्रदेश की आकस्मिक मृत्यु हो गई। पुलिस अनुसार जानकारी से मुर्तजा हुसैन पुत्र अली राजा निवासी जगदीशपुर पोस्ट ऑफिस भदावल थाना हैरना जिला बस्ती उत्तर प्रदेश आयु 45 वर्ष अपने मित्रों के साथ मसूरी घूमने आए थे । मुर्तजा हुसैन का अचानक स्वास्थ्य शाम से खराब हो गया जिस कारण उनके मित्र मनीष कुमार पुत्र रामसेवक निवासी गांव पिकोरा पोस्ट ऑफिस सुकरौली चौधरी थाना पैकोलिया जिला बस्ती उत्तर प्रदेश द्वारा सिविल अस्पताल ले जाया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा मुर्तजा हुसैन को मृत घोषित पाया गया । चिकित्सकों के अनुसार मुर्तजा हुसैन की मृत्यु अस्पताल लाने से पूर्व ही हो चुकी थी । इसके बाद पंचायत नाम व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है ।
उपरोक्त सभी पर्यटक होटल प्रेस्टीज इन नियर लाइब्रेरी में रुके थे ।
