Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

मसूरी में पारंपरिक तरीके से मनाय गया लोहड़ी का त्यौहार ।

दिनेश /

मसूरी- मसूरी में गुरू सिंह सभा लंढौर ने गुरूद्वारा चौक और गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट लाइब्ररी ने गांधी चौक पर अलाव जलाकर लोहड़ी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वहीं कुलडी ग्रीन चौक में गुरू सिंह सभा लंढौर के तत्वाधान में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। लोहडी का पर्व मसूरी में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस मौके पर सिख समाज के अतिरिक्त पालिका अध्यक्ष, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव जगजीत ककरेजा व अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।यह पर्व शरद ऋतु की  समाप्ति व ग्रीष्म ऋतु के आगाज और बसंत ऋतु के आगमन सहित लोक संस्कृति का पर्व माना जाता है। गुरू सिंह सभा लंढौर में पहले अंखडपाठ, कीर्तन व अरदास की गयी व उसके बाद 6:45pm पर लोहडी का दहन गुरूद्वारा चौक पर किया गया। इस मौके पर आग में मक्के के खील, गुड़ रेवडी, मंगफली आदि डाली गयी व आग की परिक्रमा की गयी व लोहडी से संबंधित गीत गाये गये व प्रसाद वितरित किया गया। वहीं ग्रीन चौक कुलडी में भी गुरू सिंह सभा लंढौर व पालिका सभासद अमित भटट के तत्वाधान में पूजा अर्चना करने के बाद लोहड़ी का दहन किया गया व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर नृत्य किया व पर्यटकों ने भी लोहडी के पर्व को लोगों के साथ मनाया।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.