Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

जौनपुर विकासखंड में 16 ग्राम सभाओं में बढ़ रही कुरीतियों और फिजूल खर्चो के लिए क्या मंथन ।

दिनेश /

मसूरी । मसूरी के आसपास के जौनपुर विकासखंड की 16 ग्राम सभाओं में इन दिनों शादी व त्यौहारों पर बढ़ रही कुरीतियों और फिजूल खर्चो को रोकने के लिए मंथन किया गया जबकि अन्य क्षेत्रों की कुछ ग्राम सभा में भी यह कार्य कुछ ग्राम सभा में किया जा चुका है और अब इस कड़ी में सिल्वांग क्षेत्र के 16 गांव के जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवी जागरूक लोगों ने बैठक की ओर समाज में बढ़ रही कुरीतियों और बेकार फिजूल खर्चो को रोकने के लेकर विचार विमर्श किया ।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादियों में बढ़ रहे मदीरा के सेवन को रोकना बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि इससे समाज और गांव के लोगों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है जो की समाज हित में नहीं है क्योंकि जो लोग संपन्न है वह तो दिखावा भी कर लेते हैं और खर्चा भी अधिक कर सकते हैं लेकिन इस प्रकार के दिखावो से सीधा प्रभाव गांव के गरीब लोगों पर पड़ रहा है और वह भी देखा देखी कर यह रिवाज को मनाने के चक्कर में अपने सिर पर कर्ज मोल ले रहे हैं जोकि फिजूल खर्चो को बढ़ावा दे रहा है जिसको रोकना चाहिए ।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शादियों में कॉकटेल पार्टी पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगी किसी भी प्रकार की मदीरा का उपयोग नहीं किया जाएगा और डीजे अधिकतम समय 12:00 बजे मध्य रात्रि तक ही बच सकेगा ।

मामा पक्ष से आने वाले केवल एक बकरा लेने व महिला जमाई पर भी सहमति बनी साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने पर भी सहमति बनी और यह भी बताया कि इस संबंध में एक और बैठक भी की जाएगी और उसमें भी अगर कोई राय या सुझाव देना चाहे तो दे सकेगा ।

इससे पूर्व सभी ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम सभाओं में बैठक करेंगे और ग्रामीणों की राय लेंगे और आगामी होने वाली बैठक में ग्रामीणों की राय रखेंगे । उन्होंन बताया कि हमारा उद्देश्य विशेष कर शराब व मांस पर रोक लगाना है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान ने कहा कि शादियों में लगातार खर्चा बढ रहा है चाहे वह प्रीवीडिंग हो या मेंहदी आदि हो या अन्य कोई अनावश्यक खर्चा हो रहा हो जिसे रोका जाना जरूरी है। हुकम सिंह रावत ने कहा कि शादियों में देखा देखी बढ रही है व अपने रीति रिवाज को भूल रहे है जबकि अपनी संस्कृति को बचाना होगा व नशा व मांस से दूर रहना होगा, इस बैठक में यही चर्चा हो रही है व इसके बाद ग्राम स्तर पर बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। बचन सिंह पुंडीर ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है यही नहीं पूरे क्षेत्र में इस तरह चर्चा हो रही है व सभी बढते फिजूलखर्ची बढ रही है जिसे रोका जाना जरूरी है, व पुराने रीति रिवाज व संस्कृति पर चले व इस पैसे को बचा कर अपने बच्चों के भविष्य पर लगाये। बैठक में सुंदर सिंह रावत पूर्व प्रधान बग्लों की कांडी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरतली सीमा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान, पूर्व प्रधन बचन सिंह पुंडीर, ग्राम प्रधान रणोगी सुनिता देवी, होशियार सिंह गांव कसोन, कमल िंसह रावत सैंजी, पूर्व प्रधान घंडियाला श्रीपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान भेडियाना जगत सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सरतली आंनंद तोमर, महिपाल सिंह राणा बनोगी, जगत लाल डोगरा ग्राम चम्या, मिजान सिंह पंवार भटोली, सरदार सिंह मल्ल गरखेत, टीकम सिंह चोहान गांवखेत, संसार सिंह तिमलियाल गांव, महेंद्र सिंह बिरगांव, आदि मौजूद रहे ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.