Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

मसूरी में हर्ष और उल्लास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया ।

दिनेश /

मसूरी । पर्यटन नगरी मसूरी में मकर संक्राति का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति का पर्व मसूरी में पूरे उत्साह व धार्मिक पंरपराओं के अनुसार मनाया गया। इस मौके पर लोगो ने प्रातः काल स्नान कर पूजा पाठ अर्चनाकर प्रसाद वितरित किया और अपनी श्रद्धानुसार दान कर पुण्य कामाया। उत्तराखंड के लोगों ने घरों में रोट प्रसाद बनाया व प्रसाद के रूप में वितरित किया। अधिकतम लोगों ने इस बार एकादशी होने के कारण खिचड़ी बनाने से लोगों ने परहेज किया, बताया गया कि एकादशी के दिन चावल नहीं बनाये जाते, खिचडी बृहस्पतिवार को बनाई जायेगी व 15 जनवरी को भी मकर संक्राति मनायी जायेगी। मकर संक्राति पर लोगों ने खिचडी की जगह तिल के लडडू आदि बनाये वहीं मंदिरों में भी मकर संक्रांति पर पूजा अर्चना की गयी। मकर संक्राति का पर्व सूर्य भगवान धनु राशि ने निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते है व उत्तरायण का शुभारंभ होता है, जिसमें सूर्य भगवान की विशेष पूजा की जाती है यह उत्तर भारत का विशेष पर्व माना जाता है ।

Copyright2026©Murroorie Raibar, Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.